Daily Horoscope
✕

मोदी के दौरे से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नेता ने पार्टी छोड़ी

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (13:21 IST)
भोपाल। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पद्‍मा शुक्ला ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में पार्टी पर अपनी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुआ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।


वहीं पदमा शुक्ला के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी हैं। बताया जा रहा वे कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। शुक्ला के इस्तीफे के पीछे कटनी जिले के विजयराघवगढ़ की स्थानीय सियासत बताई जा रही है। 2013 के विधानसभा चुनाव में पद्‍मा शुक्ला ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे उस समय कांग्रेस के उम्मीदवार संजय पाठक से 900 वोटों से चुनाव हार गई थीं।

दूसरी ओर एक साल के अंदर ही संजय पाठक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में भाजपा से विधायक चुने गए और बाद में शिवराज कैबिनेट में मंत्री भी बने। संजय पाठक के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पद्‍मा शुक्ला पार्टी से नाराज चल रही थीं। 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख