biodatamaker

भाजपा ने पूछा, पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच मोदी को हटाने का गठबंधन है क्या?

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (13:19 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी के पूर्व गृहमंत्री और एक सेवानिवृत्त संघीय जांच एजेंसी अधिकारी रहमान मलिक ने ट्वीट कर कहा था कि राहुल गांधी भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे। रहमान मलिक ने पीएम मोदी को लाइव डिबेट की चुनौती भी दी थी। इस पर भाजपा की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा ने रहमान द्वारा राहुल गांधी की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस को घेरा है।
 
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी दोनों में ही एक प्रकार की बौखलाहट है और दोनों ही किसी भी कीमत पर पीएम मोदी को हटाना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान के अनेक मंत्री कैंपेन कर रहे हैं।
 
 
रहमान मलिक के ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राहुल गांधी और पाकिस्तान के बात करने के लहजे में समानता देखने को मिली है। पात्रा ने कहा कि राहुल के ट्वीट को पाकिस्तान टैग कर रहा है और उनके ट्वीट का हवाला दे रहा है। पात्रा ने कहा कि सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस ने मजाक बनाया। कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए।
 
ALSO READ: राहुल गांधी को मिला पाकिस्‍तान का समर्थन, फवाद के बाद पूर्व गृहमंत्री मलिक का ट्वीट
भाजपा ने पीएम मोदी का एक वीडियो भी दिखाया जिसमें वे तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को देहाती औरत कहने पर नवाज शरीफ को लताड़ते दिखाई दे रहे हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को उनसे सीख लेनी चाहिए। राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से कैंपेनिंग हो रही है। इमरान खान के ट्वीट का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि वे कौन लोग हैं जो चाहते हैं कि राहुल गांधी आगे बढ़ें?
एजेंसी
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी के 6600 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण, 3.77 लाख हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई क्षमता

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

अगला लेख