सम्बंधित जानकारी
- एससी एसटी मोर्चा ने किया चुनाव में सवर्ण उम्मीदवारों के बहिष्कार का ऐलान
- अंदरुनी कलह से जूझ रही है भाजपा, शाह और वसुंधरा चला रहे हैं अलग-अलग गुट : पायलट
- झाबुआ में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर
- मध्यप्रदेश में अबकी बार आदिवासी सरकार के नारे से भाजपा बेचैन, कांग्रेस ने डाले डोरे
- खंडवा में मूसलधार बारिश, 12 घंटे में 13 इंच, इंदौर भी हुआ तरबतर
भोपाल में 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को मेगा-शो बनाने में जुटी भाजपा
भोपाल। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को मध्यप्रदेश में भाजपा भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए अपना चुनावी शंखनाद करने जा रही है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे।
भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजकर तैयार हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जम्बूरी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने अटल महाकुम्भ परिसर में अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि महाकुंभ से कार्यकर्ताओं और पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। महाकुंभ से कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरणा और उत्साह मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले महाकुंभ कर जीत हासिल की थी और इस बार भी हम जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता महाकुंभ अद्भुत होगा।
राकेश सिंह ने आयोजन को विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ बताते हुए कहा कि महाकुंभ में 230 विधानसभाओं के 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने महाकुंभ में हर एक बूथ से 20 कार्यकर्ता के शामिल होने का भी दावा किया है।