दिवाली से पहले Share Bazaar में बहार, Sensex 862 अंक उछला, Nifty भी 25580 के पार
Share Market Update News : दीपावली से पहले आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 862.23 अंकों की छलांग लगाकर 83467.23 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 261.75 अंक चढ़कर 25585.30 के स्तर तक पहुंच गया, जो करीब 4 महीने का सबसे उच्च स्तर है। कंपनियों के अच्छे नतीजों की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की वापसी से आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। बाजार की इस तेजी में सबसे अहम भूमिका बैंकिंग शेयरों की रही। बैंक निफ्टी ने पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए करीब आधा प्रतिशत की मजबूती दर्ज की।
खबरों केे अनुसार, आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 862.23 अंकों की छलांग लगाकर 83467.23 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 261.75 अंक चढ़कर 25585.30 के स्तर तक पहुंच गया, जो करीब 4 महीने का सबसे उच्च स्तर है। कंपनियों के अच्छे नतीजों की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की वापसी से आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही।
बाजार की इस तेजी में सबसे अहम भूमिका बैंकिंग शेयरों की रही। बैंक निफ्टी ने पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए करीब आधा प्रतिशत की मजबूती दर्ज की। डॉलर में कमजोरी और रुपए में बढ़त ने भी बाजार को सहारा दिया। इनसे निवेशकों का विश्वास बढ़ा और वे बाजार में निवेश करते नजर आए।
बाजार में यह उछाल मुख्य रूप से बैंकिंग शेयरों की मजबूती, विदेशी निवेश के फ्लो और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के चलते देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ।
बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक तनाव कम होने से घरेलू बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। साथ ही अच्छे वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर हुआ। रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और निजी बैंकिंग शेयरों में बढ़त व्यापक स्तर पर रही।
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और IMF द्वारा भारत की GDP ग्रोथ 6.6% तक बढ़ाने के अनुमान ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। डॉलर में कमजोरी और रुपए में बढ़त ने भी बाजार को सहारा दिया। रुपया भी गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 87.68 पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour