1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. All Gujarat ministers resigned from their posts

Gujarat के सभी मंत्रियों ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Cabinet resignation in Gujarat
गुजरात में मुख्‍यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपेंगे। कल गुजरात में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने वाला है।  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 12.39 बजे होगा। 

इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिलेगी और कई लोगों को प्रमोशन भी मिलेगा। इसमें रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोडवाडिया, जीतू वाघानी, हर्ष सांघवी समेत कई नेता शामिल होंगे।

2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार गुजरात के मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रीमंडल में ये फेरबदल गुजरात में 2027 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिवाली से पहले Share Bazaar में बहार, Sensex 862 अंक उछला, Nifty भी 25580 के पार