1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Dhami pays tribute on Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary
Last Modified: देहरादून , गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 (18:01 IST)

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि, बोले- उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं

Chief Minister Dhami pays tribute on Atal Bihari Vajpayee's birth anniversary
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। धामी ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। 
 
खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लेखक गांव थानो देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल प्रेक्षाग्रह का भी लोकार्पण किया।
धामी ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, अटल जी ने ओजस्वी कवि के रूप में अपने शब्दों से संवेदनाओं को स्वर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा उनके लिए सदैव गर्व का विषय रहेगा कि उन्हें अपने छात्र जीवन में एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में लखनऊ में स्व. अटल जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ था।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Industrialization के मामले में मोहन यादव, मोदी जी के सच्चे अनुयायी : अमित शाह