Hanuman Chalisa
✕

लगातार दूसरे दिन Share Bazaar में हाहाकार, Sensex अंक 1456 फिसला, Nifty भी 23380 के नीचे

Updated: मंगलवार, 12 मई 2026 (18:42 IST)
Share Market Update News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को कोरोना के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से फ्यूल और विदेशी मुद्रा बचाने के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील के बाद आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1456.04 अंक फिसलकर यानी 1.92 फीसदीगिरावट के साथ 74559.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 436.30 अंक यानी 1.83 फीसदी लुढ़ककर 23379.55 अंक पर आ गया। 2 दिन में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक फिसला है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को कोरोना के बाद सबसे बड़ा संकट बताते हुए लोगों से फ्यूल और विदेशी मुद्रा बचाने के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील के बाद आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1456.04 अंक फिसलकर यानी 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 74559.24 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Market Crash : सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट, क्या PM मोदी की अपील से डरे निवेशक? जानिए क्या रहे 5 कारण
एनएसई का निफ्टी भी 436.30 अंक यानी 1.83 फीसदी लुढ़ककर 23379.55 अंक पर आ गया। 2 दिन में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक फिसला है। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और एफआईआई की पूंजी निकासी के कारण रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर आने से घरेलू शेयर बाजार दबाव में रहे।

आईटी शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा क्योंकि एआई (कृत्रिम मेधा) संचालित मूल्य दबाव को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 516 अंक लुढ़का, Nifty भी 24200 के नीचे
मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 2.73 प्रतिशत लुढ़क गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.75 प्रतिशत बढ़कर 107.1 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 (अस्थाई) पर आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी,चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग निचले स्तर पर बंद हुए।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 583 अंक लुढ़का, Nifty भी आया 24000 के नीचे
आज की गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए गिरकर 458 लाख करोड़ रुपए रह गया। इससे पहले यानी सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1312.91 अंक टूटकर 76015.28 अंक पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 360.30 अंक की गिरावट के साथ 23815.85 अंक पर रहा था।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख