गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Vice President Venkaiah Naidu, PV Sindhu
Written By
Last Updated : शनिवार, 31 अगस्त 2019 (22:58 IST)

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल स्टार पीवी सिंधू पर गर्व : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल स्टार पीवी सिंधू पर गर्व : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू - Vice President Venkaiah Naidu, PV Sindhu
हैदराबाद। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू की तारीफ करते हुए कहा है कि देश को उनपर गर्व है और वह युवाओं के लिए आदर्श हैं। 
 
सिंधू ने शनिवार की सुबह यहां उप राष्ट्रपति के निवास पर जाकर उनसे भेंट की। सिंधू के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। सिंधू से मिलने के बाद श्री नायडू ने कहा कि वह देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए फिट इंडिया कार्यक्रम एक राष्ट्रीय आंदोलन बनना चाहिए। यह कार्यक्रम सही समय पर शुरु किया गया है। श्री नायडू ने कहा कि भारत में 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से नीचे है और ऐसे में यह जरुरी है कि देश के युवा स्वस्थ रहें।
ये भी पढ़ें
ईशान किशन के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत भारत ए ने 2 विकेट से मैच जीता