• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Satviksairaj and Chirag Shetty swells to career best rankings in Badminton
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 जून 2023 (18:26 IST)

चिराग और सात्विक के लिए एक और खुशखबरी, रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंचे

चिराग और सात्विक के लिए एक और खुशखबरी, रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंचे - Satviksairaj and Chirag Shetty swells to career best rankings in Badminton
Indonesia Open इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली Satviksairaj Reddy सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और Chirag Chetty चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया।राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैम्पियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई।

भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था।पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 20 ( 19वीं रैंकिंग ) में पहुंच गए। लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए।

एच एस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है। प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।

सात्विक और चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन चैम्पियन बन इतिहास रचा

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा।

दोनों जोड़ियों के बीच यह नौवां मुकाबला था और भारतीय जोड़ी की यह पहली जीत है।मैच के शुरुआती गेम में दोनों जोड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। सात्विक और चिराग ने गेम में 11-9 की बढ़त लेने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 21-17 से पहला गेम जीता।

भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में थी चिया और सोह की जोड़ी को आसानी से अंक जुटाने का मौका नहीं दिया। एक समय स्कोर 6-6 की बराबरी पर था लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसके बाद शानदार खेल दिखाते हुए 18-11 की बढ़त हासिल की। मलेशिया की जोड़ी ने हार नहीं मानी और इस नौ अंक के अंतर को कम कर दो अंक (18-20) का कर दिया। चिराग और सात्विक ने इसके बाद मैच प्वाइंट भुनाकर इस जोड़ी के खिलाफ पहली जीत दर्ज की।

सात्विक और चिराग इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। साइना नेहवाल (2010, 2012) और किदांबी श्रीकांत (2017) ने इससे पहले जकार्ता में एकल खिताब जीते हैं।सात्विक और चिराग की जोड़ी इसके साथ ही देश की पहली जोड़ी बन गयी है जिसने सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500, सुपर 750 और सुपर 1000 स्तर की किसी ना किसी प्रतियोगिता को जीता है।

इन दोनों ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ थॉमस कप में स्वर्ण और विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किये हैं।उन्होंने सैयद मोदी (सुपर 300), थाईलैंड ओपन (सुपर 500) और फ्रेंच ओपन (सुपर 750) का भी खिताब अपने नाम किया है।

बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) के विश्व टूर को छह स्तरों में विभाजित किया गया है। जिसमें विश्व टूर फाइनल, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500 और 11 सुपर 300 के अलावा बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर के टूर्नामेंट हैं जिनसे खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक मिलते हैं।इनमें से प्रत्येक स्तर के टूर्नामेंट से अलग-अलग रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि दी जाती है। सुपर 1000 स्तर में सबसे अधिक रैंकिंग अंक और पुरस्कार राशि दी जाती है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
फुटबॉल के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक, बेंगलुरु में होगा महामुकाबला