शनिवार, 18 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Salima Tete replaces Savita Punia as Skipper of Indian Women Hockey
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 2 मई 2024 (14:07 IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली नई कप्तान, ओलंपिक क्वालिफायर्स में मिली थी हार

महिला हॉकी टीम की कप्तानी सविता की बजाय सलीमा टेटे को

Salima Tete
मिडफील्डर सलीमा टेटे को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह इस महीने के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिये भारत की 24 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है।

नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है।सलीमा ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि टीम की कप्तानी दी गई है। यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। हमारे पास मजबूत टीम है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं।’’उन्होंने कहा ,‘‘ एफआईएच प्रो लीग के आगामी बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमें अपनी कमजोरियों से पार पाना है।’’

सविता ओलंपिक क्वालीफायर और उसके बाद प्रो लीग मैचों में भारत की कप्तान रही थी।बेल्जियम में मैच 22 से 26 मई तक और इंग्लैंड में एक से नौ जून तक होंगे। भारत का सामना पहले चरण में दो बार अर्जेंटीना और बेल्जियम से होगा। लंदन चरण में टीम ब्रिटेन और जर्मनी से खेलेगी।भारत इस समय प्रो लीग तालिका में छठे स्थान पर है।सलीमा को हाल ही में हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों में बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था।(भाषा)
भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारीबाम

डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर, नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी

फॉरवर्ड: मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
5 गेंदबाज या तो चोटिल या अनुपलब्ध, हार के बाद बढ़ा चेन्नई का सिरदर्द