Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बासेल के बॉल बॉय रोजर फेडरर ने जीता 103वां खिताब

सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (22:27 IST)
बासेल। स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर को आसानी से 6-2, 6-2 से पराजित कर रिकॉर्ड 10वीं बार बासेल ओपन खिताब अपने नाम कर लिया है, जो उनके करियर का 103वां खिताब भी है।

स्विस मास्टर ने बासेल में बतौर बॉल बॉय अपने करियर की शुरुआत की थी और यहां रिकॉर्ड 10वें खिताब को अपने लिए असाधारण कामयाबी बताई। 38 वर्षीय फेडरर इस मौके पर काफी भावुक दिखाई दिए। 20 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन ने जीत के बाद कहा कि एक बॉल बॉय के तौर पर मुझे काफी प्रेरणा मिली। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैंने यहां 10 खिताब जीते हैं।

फेडरर ने कहा कि मैंने एक बार भी जीतने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन मेरे लिए यह अविश्वसनीय सप्ताह रहा है। इस मैच को देखने वालों में फेडरर की पत्नी, बच्चे और माता पिता मौजूद थे। वहीं 9 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम भी पूरी तरह भरा रहा।

स्विस खिलाड़ी ने 20 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई विपक्षी के खिलाफ करीब दो घंटे तक चले मुकाबले में दो बार सर्विस ब्रेक की। फेडरर और 28वीं रैंक मिनॉर के बीच यह करियर का पहला मुकाबला था। फेडरर ने कहा कि एलेक्स का यह वर्ष बढ़िया रहा है। टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं होता है और उन्होंने इस वर्ष तीन खिताब जीते हैं। मुझे यकीन है कि वह आगे और अच्छा खेल दिखाएंगे।

फेडरर की यह बासेल में 75वीं जीत है, जिसके साथ उन्होंने घरेलू मैदान पर लगातार 24 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्हें आखिरी बार 2013 के फाइनल में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार झेलनी पड़ी थी। वह अब जिम्मी कोनर्स के 109 एटीपी खिताब जीतने के रिकॉर्ड से छह खिताब दूर हैं। फेडरर अगले सप्ताह पेरिस मास्टर्स में खेलने उतरेंगे जबकि 10 नवंबर से लंदन में होने वाले एटीपी फाइनल्स में खेलेंगे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख