dharma sangrah
✕

पारुपल्ली कश्यप ने ऑस्ट्रिया ओपन का खिताब जीता

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (13:05 IST)
विएना। गत राष्ट्रमंडल चैंपियन पारुपल्ली कश्यप ने मलेशिया के जून वेई चियाम को सीधे गेम में हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन इंटरनेशनल चैलेंज का पुरुष एकल खिताब जीत लिया तो 3 साल से अधिक समय में उनका पहला बैडमिंटन खिताब है। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और दूसरे वरीय कश्यप ने चियाम को रविवार को रात 37 मिनट चले मुकाबले में 23-21 21-14 से हराया।
 
 
कश्यप ने जीत के बाद ट्वीट किया, 'यहां #विएना में खिताब जीतने की खुशी है। इस साल मेरा पहला खिताब। @इंडियनआयलसीएल @ओजीक्यू_इंडिया #गोपीचंद अकादमी और मेरे प्रशंसकों को लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद।'
 
कश्यप प्रतियोगिता के दौरान काफी अच्छी लय में दिखे और पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने एक भी गेम नहीं गंवाया। फाइनल के पहले गेम में हालांकि दुनिया के 126वें नंबर के खिलाड़ी चियाम ने कश्यप को कड़ी टक्कर दी। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि 3 ब्रेक प्वॉइंट बचाने के बाद पहला गेम जीता। कश्यप दूसरे गेम में बेहतर लय में दिखे और उन्होंने अंतत: 37 गेम में मैच अपने नाम किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख