1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Mansukh Mandaviya urges retired sportspersons to apply for RESET programme

मांडविया ने संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को ‘रीसेट’ में आवेदन करने को कहा

Mansukh Mandaviya
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को देश भर के संन्यास ले चुके खिलाड़ियों से हाल में शुरू किए गए ‘सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट)’ कार्यक्रम के लिए आवेदन करने और भारतीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपील की।
 
इस पहल की शुरुआत मांडविया ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर की थी।
 
‘पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय)’ के अनुसार मंत्री ने कहा,‘‘ रीसेट कार्यक्रम संन्यास ले चुके हमारे उन खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम संन्यास ले चुके खिलाड़ियों से आग्रह करते हैं कि वे नए कौशल विकसित करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं, खेल समुदाय से जुड़े रहें और देश की खेल विरासत में योगदान देना जारी रखें।’’
 
रीसेट कार्यक्रम संन्यास लेने के बाद खिलाड़ियों के करियर को संवारने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य दो पीढ़ियों के बीच के अंतर को पाटना है, जिससे पूर्व खिलाड़ियों के कौशल और अनुभव से युवा प्रतिभाओं को लाभ मिल सके।
 
इसके लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।  (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
फ्लाइट में हुई मशहूर साउथ एक्ट्रेस की विराट से मुलाकात, कोहली के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बात