sundarkand
✕

लियोनल मैसी ने दागा करियर का 600वां गोल

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (22:00 IST)
कैम्प नाउ। अर्जेंटीना के करिश्माई फुटबॉलर लियोनल मैसी ने अपने करियर का 600वां गोल दागकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मैसी के इस रिकॉर्ड गोल की बदौलत स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने ला लीगा के एक मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हरा दिया।


यहां अपने घरेलू मैदान पर खेल रही बार्सिलोना के लिए मैसी ने मैच के 26 वें मिनट में गाेल दागा जो उनके करियर का आेवरआल 600 वां और बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए 539 वां गोल था। मैसी अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए 61 गोल कर चुके हैं।

इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने लगातार आठ मैच जीतते आ रही एटलेटिको मैड्रिड के विजय अभियान को भी थाम दिया। बार्सिलोना 27 मैचों में 69 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि एटलेटिको इतने ही मुकाबलों में 61 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। रियाल मैड्रिड 54 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख