• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. ISL 2023-24, Diego Mauricio Helps Odisha FC Post 3-1 Win Over Punjab FC
Written By WD Sports Desk
Last Modified: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (17:12 IST)

ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी ने पंजाब एफसी को 3-1 से हराया

Odisha FC की टीम इस जीत से अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि Punjab FC आठवें स्थान पर बरकरार है

ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी ने पंजाब एफसी को 3-1 से हराया - ISL 2023-24, Diego Mauricio Helps Odisha FC Post 3-1 Win Over Punjab FC
ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी (Odisha FC) ने दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) फुटबॉल टूर्नामेंट में पंजाब एफसी  (Punjab FC) को 3-1 से हरा दिया।
 
ओडिशा एफसी के लिए Diego Mauricio (34वें और 68वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि Isak Ralte (61वें मिनट) ने एक गोल किया।

पंजाब एफसी के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में Madih Talal ने किया।
 
घरेलू मैदान पर मौजूदा सत्र में अजेय ओडिशा एफसी की टीम इस जीत से अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पंजाब एफसी आठवें स्थान पर बरकरार है और अंतिम प्ले ऑफ स्थान की दौड़ में बनी हुई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
IPL छोड़ चुके खिलाड़ी का खुलासा, इस जिद के कारण हर साल हारती है RCB