सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian women's football team
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (20:25 IST)

भारतीय महिला फुटबॉल टीम में किसी को भी पछाड़ने का दमखम

Womens team coach
मंडालय। भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच मयमोल राकी ने गुरुवार को कहा कि उनके खिलाड़ी फिटनेस के मामले में किसी भी टीम का सामना कर सकते हें और हाल ही में शुरू की गई खिलाड़ी ट्रैकिंग तकनीक से इसमें काफी मदद मिली है। 
 
भारतीय टीम फिलहाल तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर दूसरा दौर खेल रही है। उसने पहले मैच में इंडोनेशिया को 2.0 से हराया। अगला मैच नेपाल से खेलना है। 
 
मयमोल ने कहा, हमें पता है कि म्यामां में एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर में हमें 40 डिग्री से अधिक तापमान में खेलना होगा। कोर ग्रुप युवा है और शारीरिक दम खम में किसी से कम नहीं। 
 
उन्होंने कहा, यह टीम बिना थकान के 90 मिनट और जरूरत पड़ने पर 30 मिनट अतिरिक्त भी खेल सकती है। हम इसी पर फोकस कर रहे हैं। जीपीएस के आने से इसमें काफी मदद मिली।
ये भी पढ़ें
आईपीएल 2019 : सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स मैच का ताजा हाल