• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India annihilates Japan with Thirty Five goals to book a berth in Semis
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (12:57 IST)

35-1 का स्कोर, भारतीय हॉकी टीम ने जापान टीम का बनाया कीमा!

35-1 का स्कोर, भारतीय हॉकी टीम ने जापान टीम का बनाया कीमा! - India annihilates Japan with Thirty Five goals to book a berth in Semis
INDvsJPN भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को गोल की बरसात करते हुए जापान को 35-1 से हरा दिया।इस अविस्मरणीय मैच में मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 10 गोल किये, जबकि मोहम्मद रहील ने सात गोल जमाये। पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, मंदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया।

मसाताका कोबोरी (29वां मिनट) ने मुकाबला खत्म होने से पहले जापान का एकमात्र गोल किया, लेकिन यह विशाल हार के अंतर को न के बराबर ही कम कर सका।
भारत ने पांच मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक अर्जित करते हुए क्वालीफायर के एलीट ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान (12 अंक) को अब भी एक मुकाबला खेलना है। तीसरे स्थान पर मौजूद मलेशिया (43 गोल) के पास नौ अंक हैं लेकिन अगर वह अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये गोल के मामले में भारत (73 गोल) को पीछे छोड़ना होगा।

इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिये गुरजोत ने पांच गोल किये, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलज़मान और मैट स्यारमन ने दागे। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
कोहली का शतक, अफरीदी के 2 छक्के, यह हैं Asia Cup के टॉप 5 INDvsPAK ODI मैच