ramcharitmanas
✕

गोल्फर रेहान थामस का शानदार प्रदर्शन, संयुक्त आठवें स्थान पर

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (17:00 IST)
सिंगापुर। भारत के युवा गोल्फर रेहान थामस ने एशिया पैसिफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में पांच अंडर 65 का कार्ड खेला, जिससे वह तालिका में संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।


थामस ने कल दूसरे दौर में 64 का कार्ड खेला था जो इस प्रतियोगिता में पिछले दस वर्षों में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका कुल स्कोर सात अंडर 203 का है जो शीर्ष पर चल रहे गत विजेता लिन युशिन से तीन शॉ अधिक है।

थामस अगर रविवार को अपने इस लय को जारी रख सके तो वे एशिया पैसिफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय बन सकते हैं। इससे पहले ये रिकार्ड खालिन जोशी के नाम है, जो 2010 में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे थे।

अन्य भारतीयों में बाएं हाथ के कार्तिक शर्मा 54 होल के खेल के बाद चार अंडर 206 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें और चंडीगढ़ के युवराज संधू (70) दो अंडर 208 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं, जबकि क्षितिज नावीद कौल (71) संयुक्त 47वें और वरुण पारिख (71) संयुक्त 51वें स्थान पर हैं। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख