सम्बंधित जानकारी
- 1 लाख 20 हजार में बेचे 12 आम, 11 साल की बच्ची ने पूरी की पढ़ाई की जिद
- तीरंदाजी विश्व कप : दीपिका कुमारी का जलवा, जीते 3 स्वर्ण पदक
- Weather Alert: एमपी व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, छत्तीसगढ़ में हुई हल्की बारिश
- Weather Alert: गोवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना
- Weather Alert: मानसून हुआ सक्रिय, देश के कई हिस्सों में हुई वर्षा
तीरंदाजी विश्वकप में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका कुमारी को मिला 50 लाख का इनाम
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली राज्य की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये जबकि रजत पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
पेरिस में दीपिका के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम की तीरंदाज अंकिता भक्त और कोमोलिका बारी को भी उन्होंने 20-20 लाख रूपये जबकि कोच पूर्णिमा माहतो को 12 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुनी गई निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के लिए पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा की।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, मुख्यमंत्री ने हमारे चैंपियनों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें दीपिका को 50 लाख रुपये, अंकिता और कोमोलिका को 20-20 लाख रुपये, सलीमा और निक्की को पांच पांच लाख रुपये तथा कोच (तीरंदाजी) पूर्णिमा महतो को 12 लाख रुपये नकद दिये जाएगें।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने ओलंपिक पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए भी नकद पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें स्वर्ण पदक के लिए दो करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
Three gold medals.
— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021
Three winning shots.
Deepika Kumari is in the form of her life. #ArcheryWorldCup pic.twitter.com/bMdvvGRS6i
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खिलाड़ियों और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो से ऑनलाइन बातचीत भी की।
स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पिछले महीने तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था।
रांची की 27 साल की इस खिलाड़ी ने 2012 के बाद पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की। उन्होंने महिला व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित जोड़ी तीन रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किये थे।(भाषा)
