बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Madhya Pradesh
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 जून 2021 (08:59 IST)

Weather Alert: एमपी व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, छत्तीसगढ़ में हुई हल्की बारिश

Weather Alert: एमपी व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, छत्तीसगढ़ में हुई हल्की बारिश | Madhya Pradesh
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक की ऊंचाई तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर हरियाणा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक फैली हुई है।

 
एक ट्रफ रेखा झारखंड पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। एक और पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा झारखंड पर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्यप्रदेश होते हुए गुजरात तक जा रही है। पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
स्काइमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण गुजरात, शेष मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई।
 
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वी और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।
 
तटीय कर्नाटक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, केरल के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और उत्तर पूर्व राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें
गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस रत्नागिरि के निकट सुरंग में पटरी से उतरी