• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Forbes Asia, Women, Anushka Sharma, PV Sindhu,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 मार्च 2018 (21:01 IST)

फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर 30 की सूची में अनुष्का, सिंधु सहित 65 भारतीय

फोर्ब्स की एशिया 30 अंडर 30 की सूची में अनुष्का, सिंधु सहित 65 भारतीय - Forbes Asia, Women, Anushka Sharma, PV Sindhu,
मुंबई। फोर्ब्स एशिया 30 अंडर-30 की इस साल की सूची की विभिन्न श्रेणियों में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू सहित 65 भारतीयों युवाओं को जगह मिली है। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना और भारतीय पोलो टीम के कप्तान पद्मनाभ सिंह के नाम शामिल हैं।


वार्षिक 30 अंडर-30 एशिया सूची के तीसरे संस्करण में 10 श्रेणियों में 300 युवाओं को शामिल किया गया है, जो अपने क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं। इस सूची में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों का प्रतिनिधित्व है।

सूची में अजरबैजान और उत्तर कोरिया के युवा पहली बार जगह बना सके हैं। साल 2007 में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली 29 वर्षीय अनुष्का ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता 22 वर्षीय सिंधू वर्तमान में महिलाओं की विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ब्रावो ने प्रदर्शन में निखार का श्रेय एमएस धोनी को दिया