dharma sangrah
✕

12 टीमें डेविस कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (23:38 IST)
मैड्रिड। 12 टीमों ने टेनिस के विश्व कप कहे जाने वाले डेविस कप के क्वालीफाइंग राउंड में अपने-अपने मुकाबले जीतकर 18-24 नवंबर तक मैड्रिड में होने वाले फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 
 
ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, चिली, कोलंबिया, जर्मनी, इटली, जापान, कजाकिस्तान, हॉलैंड, रूस और सर्बिया ने शुक्रवार और शनिवार को खेले गए क्वालीफाइंग राउंड में जीत हासिल की। फाइनल्स में इन 12 टीमों के साथ गत चैंपियन क्रोएशिया, उपविजेता फ्रांस, गत सेमीफाइनलिस्ट स्पेन और अमेरिका तथा वाइल्ड कार्ड अर्जेंटीना और ब्रिटेन जुड़ेंगे।
 
फाइनल्स के ग्रुप चरण में 3-3 टीमों को 6 पूलों में बांटा जाएगा। हर पूल की शीर्ष टीम और उसके बाद 2 सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल की 4 विजेता टीमें फिर सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 2020 के डेविस कप फाइनल्स में सीधे प्रवेश मिल जाएगा।
 
क्वालीफाइंग राउंड में बेल्जियम ने ब्राजील को 3-1, सर्बिया ने उज्बेकिस्तान को 3-2, ऑस्ट्रेलिया ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-0, इटली ने भारत को 3-1, जर्मनी ने हंगरी को 5-0, रूस ने स्विट्जरलैंड को 3-1, कजाकिस्तान ने पुर्तगाल को 3-1, हॉलैंड ने चेक गणराज्य को 3-1, कोलंबिया ने स्वीडन को 4-0, चिली ने ऑस्ट्रिया को 3-2, कनाडा ने स्लोवाकिया को 3-2 और जापान ने चीन को 3-2 से हराकर फाइनल्स में जगह बना ली।

विजेता 12 टीमों ने फाइनल्स में जगह बना ली, जबकि हारने वाली 12 टीमें अब अपने जोन के ग्रुप मैचों में खेलेंगी। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख