1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. श्रावण मास में नहीं खाना चाहिए ये 10 चीजें

श्रावण मास में नहीं खाना चाहिए ये 10 चीजें

What should not be eaten in the month of Shravan
25 जुलाई 2021 को श्रावण मास प्रारंभ हो गया है। श्रावण मास में कई तरह के नियमों का पालन करना होगा है, क्योंकि इस दौरान आषाढ़ी एकादशी से चातुमास भी प्रारंभ हो जाता है। आओ जानते हैं कि श्रावण मास में कौनसी चीजें नहीं खाना चाहिए।
 
 
1. पत्तेदार सब्जियां पालक, मैथी, लाल भाजी, बथुआ, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।
 
2. तेल या मासालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। लहसुन और प्याज का त्याग कर दिया जाता है।
 
3. मच्‍छी और मांसाहर भोजन नहीं करना चाहिए।
 
4. बैंगन की सब्जी भी नहीं खाना चाहिए।
 
5. सुपारी नहीं खाना चाहिए।
 
6. गुड़, मीठी, ज्यादा खट्टी और नमकीन पदार्थ का सेवन भी नहीं करते हैं।
 
7. शहद और शक्कर का भी त्याग कर दिया जाता है।
 
8. मूली का सेवन भी नहीं करते हैं।
 
9. कच्चा दूध भी नहीं पीते हैं।
 
10. कढ़ी भी सावन के माह में पीने की मनाही है।
 
इसके अलावा तंबाकू, अल्कोहल, अन्य किसी प्रकार का नशा भी नहीं करते हैं। श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग कर दिया जाता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
श्री हनुमान चालीसा पढ़ने से मिलते हैं 10 बड़े लाभ । Hanuman Chalisa Hindi