Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Shiv Mantra

श्रावण मास विशेष : भगवान शंकर जी के सरल मंत्र

श्रावण मास विशेष
देवों के देव महादेव के विशेष मंत्रों के जाप से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है, जिससे साधक अपनी कामना की पूर्ति करके जीवन में सफलता-सुख-शांति प्राप्त करता है।
 
प्रस्तुत है कुछ ऐसे विशेष मंत्र हैं जिनका श्रावण मास में प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से जप करने से सुख, अपार धन संपदा, अखंड सौभाग्य और प्रसन्नता में वृद्धि होती है। मंत्रों का जाप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। जप के पूर्व शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करना चाहिए। उनके ऊपर जलधारा अर्पित करना चाहिए।
 
 
 
* ॐ नमः शिवाय।
 
* प्रौं ह्रीं ठः।
 
* ऊर्ध्व भू फट्।
 
* इं क्षं मं औं अं।
 
* नमो नीलकण्ठाय।
 
* ॐ पार्वतीपतये नमः।
 
* ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
 
* ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।