1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. sawan third monday 3rd somwar

सावन सोमवार 2021 : तीसरा सोमवार 4 राशियों के लिए लाया है खुशखबरी

sawan somvar
सावन मास 22 अगस्त तक रहेगा। हर माह में एक कृष्ण और एक शुक्ल पक्ष आता है। 09 अगस्त से सावन मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है।  इस दिन भगवान शंकर को समर्पित दिन विशेष सोमवार है। जानिए भोलेनाथ की कृपा से सावन के शुक्ल पक्ष में किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां और तीसरा सोमवार किनके लिए ला रहा है धन लाभ के शुभ समाचार....
 
1. मिथुन- सावन मास का शुक्ल पक्ष और तीसरा सोमवार मिथुन राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपके अटके काम बन सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। जिस काम को मेहनत के साथ आप करने की कोशिश करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
 
2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सावन मास का शुक्ल पक्ष तीसरे सोमवार से शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान भगवान शंकर की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। भाग्योदय होगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी।
 
3. तुला- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए सावन अमावस्या के बाद का समय अत्यंत शुभ है। आपको नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होंगी...
 
4. कुंभ- कुंभ राशि वालों के इस दौरान अटके काम बनेंगे। कामों में तेजी आएगी। धन लाभ के आसार रहेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
अगला लेख
Weekly Horoscope Aug 2021: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसे होगा व्यापार में लाभ जानिए