Sawan 2024: 72 साल बाद दुर्लभ संयोग के साथ शुरू होगा श्रावण मास
Shravan somvar 2024 : 22 जुलाई से 19 अगस्त 2204 तक रहेगा सावन मास, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
How many Mondays in Shravan somvar month: भगवान शिवजी का सावन माह 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार 72 साल बाद श्रावण मास बहुत ही शुभ योग-योग में प्रारंभ हो रहा है। इस बार श्रावण में 5 सोमवार रहेंगे। जानिए सभी की दिनांक और शुभ मुहूर्त के साथ ही दुर्लभ योग-संयोग।ALSO READ: महादेव के श्रावण मास के 10 सीक्रेट जो आप नहीं जानते होंगे
*सोमवार से प्रारंभ हो रहा है श्रावण मास
*22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा सावन का महीना
*72 साल 6 दुर्लभ योग संयोग
*पांच सोमवार का रहेगा सावन मास
22 जुलाई 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त:- प्रात: 04:15 से 04:56 तक।
प्रातः संध्या:- प्रात: 04:35 से 05:37 तक।
अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 12:00 से 12:55 तक।
अमृत काल:- दोपहर 12:46 से 02:14 तक।
विजय मुहूर्त:- दोपहर 02:44 पी एम से 03:39 तक।
गोधूलि मुहूर्त:- शाम 07:17 से 07:37 तक।
सायाह्न सन्ध्या:- शाम 07:18 से 08:20 तक।
निशिता मुहूर्त:- 12:07 am से 12:48 तक (23 जुलाई)
सर्वार्थ सिद्धि योग:- प्रातः: 05:37 से रात्रि 10:21 तक।
प्रीति योग : 21 जुलाई रात्रि 11 बजकर 11 मिनट से 22 जुलाई की रात 8 बजकर 50 मिनट तक।
आयुष्मान योग : रात 8 बजकर 50 मिनट से अगले दिन तक।
22 जुलाई 2024 के दुर्लभ योग संयोग :-
1. सोमवार का संयोग : श्रावण मास इस बार सोमवार से ही प्रारंभ हो रहा है। यह शिवजी का ही वार है।
2. प्रीति योग : प्रीति योग सदा मंगल करने वाला और भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। इस योग में सभी कार्य पूर्ण होते हैं।
3. आयुष्मान योग : सावन के पहले सोमवार को यह योग रहेगा। इस योग में किया गया कार्य लंबे समय तक शुभ फलदायक होता है या जीवन भर सुख देने वाला होता है।
4. नवम पंचम योग : चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते नवम पंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में शिव पूजा करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।
5. शश राजयोग : इस दिन शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे जिसके चलते शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष दूर होते हैं।
6. सर्वार्थ सिद्धि योग : सावन के पहले सोमवार को सर्वार्थ सिद्ध नामक शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। इस योग में शिव पूजा या अन्य कोई कार्य करने से वह सफल और सिद्ध होता है।ALSO READ: श्रावण मास : लगातार बढ़ते जा रहे हैं भारत के ये 6 शिवलिंग और एक नंदी
सावन सोमवार डेट 2024 : Sawan Monday Date 2024
1. पहला सावन सोमवार व्रत - 22 जुलाई को रहेगा।
2. दूसरा सावन सोमवार व्रत - 29 जुलाई को रहेगा।
3. तीसरा सावन सोमवार व्रत - 5 अगस्त को रहेगा।
4. चौथा सावन सोमवार व्रत - 12 अगस्त को रहेगा।
5. पांचवां सावन सोमवार व्रत - 19 अगस्त को रहेगा।ALSO READ: श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये 12 वस्तुएं तो होगी मनोकामना पूर्ण

