• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Sawan ka teesra somwar kab hai puja muhurat and upay
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (15:11 IST)

Sawan somwar 2024: तीसरे सावन सोमवार व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और 3 अचूक उपाय आजमा लिए तो होगा भाग्योदय

sawan somwar 2024
Sawan somwar 2024: 22 जुलाई 2024 सोमवार से सावन मास प्रारंभ हो गया है। इसी दिन पहला सोमवार था। इसके बाद श्रावण का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को था। अब सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त 2024 को रहेगा। सावन माह के सोमवार, प्रदोष, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा का बहुत महत्व रहता है। जानिए इस दिन के पूजा के मुहूर्त और 5 अचूक उपाय।ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन माह में यदि सपने में सांप दिखाई दे तो क्या होगा?
 
तीसरे श्रावण सोमवार की पूजा के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:20 से 05:03.
प्रातः सन्ध्या : प्रात: 04:41 से 05:45.
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:54.
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:41 से 03:34.
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:07 से 07:30.
सायाह्न सन्ध्या : शाम 07:09 से 08:13.
निशिथ काल पूजा: 12:06 AM से 12:48.
sawan somvar 2024
sawan somvar 2024
सावन सोमवार के 5 अचूक उपाय:-
 
1. शिवा मुट्ठी : शिवा मुट्ठी में 5 अनाज होते हैं- अरहर की दाल, अक्षत, गेहूं, काला तिल और मूंग की दाल। सभी एक एक मुट्ठी एकात्रित करने इन्हें शिव मंदिर में अर्पित करें।ALSO READ: ऐसे रखें सावन में व्रत, शरीर में नहीं आएगी कमजोरी और इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट
 
2. शिव मंदिर में प्रज्वलित करें दीपक : शाम के समय शिव मंदिर में घी का दीपक लगाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। अत: नियमित रूप से शाम को या रात्रि के समय किसी भी शिवलिंग के समक्ष दीपक लगाना चाहिए।
 
3. रुद्राभिषेक : शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। जल, दूध, घी, दही, शहद, सुगंध, गन्ना रस, गंगाजल, भांग, भस्म आदि से रुद्राभिषेक करते हैं। इससे हर तरह के संकट दूर होकर प्रभु आपकी आर्थिक समस्या को दूर करेंगे। धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
 
4. लक्ष्मी नारायण की आराधना : श्रावण में भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण की आराधना भी बहुत फलदायी है। यदि इस माह में सायंकाल के समय आप शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करके 108 बार 'नम: शिवाय' और फिर माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र 'ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्री ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।' का जाप करते हैं और धन प्राप्ति की प्रार्थना करें तो आपको निश्चित ही अपार धन प्राप्ति होकर कर्ज से मुक्ति का रास्ता मिल जाएगा। 
 
5. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं: श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए उन्हें कर्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें। साथ ही हर रोज शिवलिंग पर लाल पुष्प चढ़ा कर ‘नमः शिवाय’ बोलते हुए शिवलिंग को गंगाजल चढ़ाएं और सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर माता लक्ष्मी को भी लाल गुलाब का पुष्प चढ़ाकर खीर का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की कामना करें। साथ ही सावन मास में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन प्राप्ति का वरदान देती है।ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन माह में किए जाने वाले विभिन्न तरह के व्रत उपवास
 
ये भी पढ़ें
Monthly Horoscope August 2024: व्यापार, नौकरी, रोमांस, सेहत और निवेश को लेकर कैसा रहेगा अगस्त माह (पढ़ें मासिक राशिफल)