शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. What is the benefit of feeding flour to fish
Written By

श्राद्ध पक्ष में मछली को आटा खिलाने से मिलते हैं ये 10 लाभ

श्राद्ध पक्ष में मछली को आटा खिलाने से मिलते हैं ये 10 लाभ - What is the benefit of feeding flour to fish
इस बार पितृ पक्ष ( Pitru Paksha 2021 Start Date) 20 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हो गए हैं। पितृ पक्ष का समापन 6 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या ( sarva pitru moksha amavasya 2021 ) को होगा। श्राद्ध में गाय, कुत्ते, कौवे, मछली, चिटियां और पक्षियों को अन्न जल देने से पितृ प्रसन्न होते हैं। आओ जानते हैं मछलियों को आटा खिलाने के 10 लाभ।
 
 
1. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से संकट टल जाते हैं।
 
2. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से समृद्धि बढ़ती है।
 
3. मछलियों को आटा‍ खिलाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि शनि दोष दूर हो जाते हैं। इससे सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।
 
4. घर में किसी भी प्रकार का रोग हो तो रोगी के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
5. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से कर्ज में राहत मिलती है।
 
6. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से घर में सुख और शांति आती है। 
 
7. संतान पक्ष मजबूत होता है और संतान का पढ़ने में मन भी लगता है।
 
8. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन होता है।
 
9. इसे आटे की गोलियां खिलाने से संपत्ति प्राप्त करने के योग बनते हैं।
 
10. मछलियों के माध्यम से पितृ भी अन्न ग्रहण करते हैं। भगवान विष्णु ने सतयुग में मछली का अवतार लिया था इसलिए मछली को बहुत ही शुभ माना जाता है। मछलियों को अन्न खिलाने से पितृ तृप्त होते हैं और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
ये भी पढ़ें
गजलक्ष्मी व्रत 2021 : कैसे करें पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त,पूजा विधि,उपाय और कथा