Hanuman Chalisa
✕

Stock Market fall: शेयर गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 207 और निफ्टी 45 लुढ़का, क्या रहे कारण

Updated: मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (16:55 IST)
शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती तेजी कायम नहीं रह पाई और जीएसटी परिषद की बैठक से पहले बैंक और वाहन शेयरों में कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स 207 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 45 अंक टूट गया। 
 
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 206.61 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,157.88 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक तेजी के साथ खुला और दोपहर तक बढ़त के साथ कारोबार करता रहा। हालांकि कारोबार के अंत में मुनाफावसूली के कारण यह दिन के उच्चतम स्तर 80,761.14 अंक से 752.64 अंक नीचे आ गया। सेंसेक्स सोमवार को 554.84 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 198.20 अंक के लाभ में रहा था।
ALSO READ: क्या दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या होगा असर?
पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 24,756.10 अंक तक गया और नीचे में 24,522.35 अंक तक आया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।
 
दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों ने मजबूत वृहद आंकड़ों के कारण आई शुरुआती तेजी गंवा दी और जीएसटी परिषद की बैठक तथा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) खंड में सौदों की समाप्ति से पहले सतर्कता के बीच मुनाफावसूली के कारण बैंक शेयरों की अगुवाई में गिरावट के साथ बंद हुए।’’
 
जीएसटी परिषद की 3 सितंबर से नई दिल्ली में 2 दिवसीय बैठक होगी। इसमें प्रस्तावित दरों में कटौती पर चर्चा की जाएगी। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। सोमवार को मजदूर दिवस के मौके पर अवकाश के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,429.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,344.93 करोड़ रुपए की लिवाली की। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख