Hanuman Chalisa
✕

भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित शेयर बाजार, सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (19:04 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई के सूचकांक सोमवार को फिर एक बार नई ऊंचाई पर बंद हुए। निवेशक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को मिली शानदार जीत से उत्साहित हैं।
 
करीब 400 अंक की तेजी के बाद 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 248.57 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,683.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह सेंसेक्स का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 39,821.94 तथा नीचे में 39,353.16 अंक तक गया।
 
इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 80.65 अंक अर्थात 0.68 प्रतिशत उछलकर 11,924.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी का यह अब तक का सर्वोच्च बंद स्तर है। कारोबार के दौरान यह 11,957.15 से 11,812.40 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे हुआ।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें 5.78 प्रतिशत की तेजी आई। उसके बाद येस बैंक, एनटीपीसी, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, दोनों एचडीएफसी, वेदांता, एचयूएल, पॉवर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल, टीसीएस तथा आईटीसी 3.79 प्रतिशत तक मजबूत हुए।
 
दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, आरआईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, मारुति, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, हीरो मोटो कार्प, सन फार्मा तथा इंफोसिस नुकसान में रहे। इनमें 2.37 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
 
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में चौतरफा तेजी रही। इसका कारण अगली 1-2 तिमाहियों में अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर परिदृश्य की उम्मीद है। मोदी की अगुआई में राजग की लोकसभा चुनावों में बेहतरीन जीत के बाद घरेलू तथा विदेशी निवेशक उत्साहित हैं।
 
शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,026.33 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 195.35 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

अगला लेख