sundarkand
✕

चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स 413 अंक उछला, 38,545.72 अंक पर बंद हुआ

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (17:09 IST)
मुंबई। मजबूत निवेश धारणा के बीच चौतरफा लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार 1 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 412.84 अंक यानी 1.08 प्रतिशत चढ़कर 38,545.72 अंक पर बंद हुआ। यह 31 अगस्त 2018 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। बैंकिंग के साथ ही आईटी, टेक और रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों से भी बाजार को मदद मिली।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 1.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 11,570 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले साल 3 सितंबर के बाद का इसका उच्चतम बंद भाव है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 1.06 प्रतिशत बढ़कर 15,328.21 अंक पर और स्मॉलकैप 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 14,918.29 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स 75.42 अंक की बढ़त में 38,208.30 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 38,148.44 अंक और उच्चतम स्तर 38,593.65 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 412.84 अंक ऊपर 38,545 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनिययों के शेयर हरे निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर करीब 4 फीसदी चढ़े। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), यस बैंक और एक्सिस बैंक में ढाई से साढ़े तीन प्रतिशत तक की तेजी रही। टाटा स्टील ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाया। बीएसई में कुल 2,819 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,670 के शेयर हरे और 973 के लाल निशान में रहे। अन्य 176 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित बंद हुए।
 
निफ्टी 18.60 अंक की तेजी के साथ 11,463.65 अंक पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 11,445.05 अंक और उच्चतम स्तर 11,588.50 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 124.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत उछलकर 11,570 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में 37 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष 13 के गिरावट में रहे। (वार्ता)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख