suvichar

शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (12:34 IST)
मुंबई। विदेशी कोष की लगातार निकासी और रुपए के कमजोर बने रहने के बीच शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिर गया और निफ्टी 10,300 अंक के स्तर से नीचे चला गया।
 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 169.20 अंक यानी 0.53% गिरकर 34,207.79 अंक पर चल रहा है। कारोबार के दौरान यह 34,106.24 अंक के निचले स्तर तक जा चुका है। पिछले 3 सत्रों के कारोबार में यह 2,149.15 अंक गिर चुका है।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.85 अंक यानी 0.86% घटकर 10,277.60 अंक पर चल रहा है। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने 3,370.14 करोड़ रुपए की निकासी की, हालांकि घरेलू सांस्थानिक निवेशकों ने 1,902.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।
 
पिछले 4 सत्रों के कारोबार में विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से 9,300 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी की है। ब्रोकरों के अनुसार विदेशी निवेशकों की निकासी और चीन, अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट से यहां के बाजार की धारणा भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर रहने का असर भी बाजार पर पड़ा है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख