Hanuman Chalisa
✕

Share Market News: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स 677 अंक लुढ़का

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (17:16 IST)
Share Market News: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) लगभग 677 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा। साख तय करने वाली फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने पिछले 2 दशकों में केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर कर्ज बढ़ने तथा संचालन मानदंडों में गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका सरकार की रेटिंग घटा दी है।
 
रेटिंग एजेंसी ने साख को एक पायदान कम कर एएए से एए प्लस कर दिया है। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,782.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,027.63 अंक तक लुढ़क गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के साथ स्थानीय बाजार में चौतरफा गिरावट रही। अमेरिका की साख घटाए जाने के साथ यूरो क्षेत्र और चीन में औद्योगिक गतिविधियां सुस्त पड़ने से चिंता बढ़ी है।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील 3.45 प्रतिशत नीचे आया जबकि टाटा मोटर्स में 3.19 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा फिच रेटिंग्स लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा लाभ में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 92.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.59 डॉलर प्रति बैरल रहा। उतार-चढ़ावभरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,459.31 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 20.25 अंक की गिरावट के साथ 19,733.55 अंक रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख