शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 58700 और निफ्टी 17500 से नीचे फिसला
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (10:41 IST)

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 58700 और निफ्टी 17500 से नीचे फिसला

BSE | शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 58700 और निफ्टी 17500 से नीचे फिसला
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 58,889 पर और निफ्टी 17,531 पर खुला। सेंसेक्स में 370 अंक की गिरावट रही व 58,750 पर रहा और निफ्टी 100 अंक गिरकर 17,510 पर कारोबार कर रहा है।
 
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर्स रहे जिसमें मारुति, बजाज फिनसर्व के शेयर 2% की गिरावट के साथ और बजाज फाइनेंस, टाइटन के शेयर 1% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 1% की तेजी है।

 
बीएसई पर 2,752 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,317 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,306 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 258 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 287 पॉइंट गिरकर 59,126 पर और निफ्टी 93 पॉइंट गिरकर 17,618 पर बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें
मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 13 घायल