dharma sangrah
✕

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (18:23 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर वित्त और बैंकिंग समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
 
बीएसई का सेंसेक्स 305.88 अंक गिरकर 38031.13 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.10 अंक टूटकर 11337.15 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव दिखा जिससे मिडकैप 0.60 प्रतिशत उतरकर 13994.18 अंक पर और स्मॉलकैप 1.15 प्रतिशत गिरकर 13156.82 अंक पर रहा।
 
बीएसई में कुल 2,680 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,707 गिरावट में रहे जबकि 818 बढ़त बनाने में सफल रहे। 155 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में गिरावट में रहने वाले प्रमुख समूहों में बैंकिंग 1.42 प्रतिशत, वित्त 2.28 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.43 प्रतिशत और रियल्टी 1.33 प्रतिशत शामिल है।
 
वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजार लाल निशान में रहे जबकि यूरोपीय बाजार हरे निशान में। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.27 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.37 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.23 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.05 प्रतिशत शामिल है। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.39 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.23 प्रतिशत की बढ़त में रहा। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख