Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 355 और निफ्टी 103 अंक लुढ़ककर 11,354.25 अंक पर आया

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (17:09 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के धराशायी होने की खबरों का असर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार पर भी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 355.70 अंक की गिरावट में 37,808.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.65 अंक की गिरावट में 11,354.25 अंक पर आ गया।
 
अमेरिकी बांड यील्ड में रही भारी गिरावट के कारण निवेशकों को आर्थिक मंदी की चिंता सताने लगी है। वर्ष 2007 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब 3माह की अवधि के बांड यील्ड की दर 10 साल के ट्रेजरी बांड यील्ड से अधिक हुई है। हाल में जारी अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के आर्थिक आंकड़े भी निराशाजनक रहे हैं। एशियाई देशों में जापान का 10 साल का बांड यील्ड वर्ष 2016 के बाद के निचले स्तर पर आ गया है।
 
आर्थिक मंदी से आशंकित निवेशकों की बिकवाली का दबाव एशियाई बाजारों पर काफी रहा। जापान का निक्की 3.01, हांगकांग का हैंगशैंग 2.03, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.97 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.92 प्रतिशत की गिरावट में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी में रहा। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम, पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख