Hanuman Chalisa

बगावती तेवर दिखा रहे भाजपा नेता आईपी सिंह पार्टी से निष्कासित

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (16:54 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तरप्रदेश इकाई ने काफी समय से बगावती तेवर दिखा रहे अपने नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आईपी सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सोमवार को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने यहां बताया कि सिंह को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित किया गया है।
 
सिंह ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बगैर उन्हें 'ठग' बताया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि मैं उसूलदार क्षत्रिय कुल से हूं। 2 गुजराती ठग हिन्दी हृदयस्थल व हिन्दी भाषियों पर कब्जा करके 5 वर्ष से बेवकूफ बना रहे हैं।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को झूठा बताते हुए लिखा था कि आपने लखनऊ में कुछ विकास नहीं किया है। 5 किलोमीटर रिंग रोड बनी है और उसे नितिन गडकरीजी ने बनाया है। आपने अपने गांव जहां पैदा हुए और पले-बढ़े उसका भी विकास नहीं किया, उसे भूल गए। फिर यहां की जनता सब जानती है। दोनों रेलवे स्टेशन बदहाली में पड़े हैं और आप 100 बार इसको लेकर झूठ बोल चुके हैं।
 
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को जब उनकी पार्टी ने आजमगढ़ संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया था तो आईपी सिंह ने ट्वीट कर अपने घर में उन्हें दफ्तर खोलने का भी निमंत्रण दिया था। (वार्ता)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

अगला लेख