dharma sangrah
✕

पुष्य नक्षत्र पर शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (10:48 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह के बीच सेंसेक्स आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया। उल्लेखनीय है कि आज पुष्य नक्षत्र पर लोग सोना खरीदने के साथ ही शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं। 
 
शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला इंडेक्स 306.32 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,837.01 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 89.50 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 18,121.45 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक को लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद टाटा स्टील, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और टाइटन के शेयरों का स्थान रहा। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, L&T, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस लाभ पाने वाले शेयरों में थे।
 
बुधवार को 30 शेयरों वाला सूचकांक 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,143.33 पर और निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 18,210.95 पर बंद हुआ था।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख