suvichar

नफीसा अंसारी को महंगा पड़ा पाक की जीत पर कमेंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (10:37 IST)
उदयपुर। T-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए स्टेट्स लगाना महिला शिक्षिका को खासा महंगा पड़ गया। उदयपुर की अम्बामाता पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षिका नफीसा अटारी के मोबाइल को जब्त कर अपना अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। पुलिस की ओर से महिला शिक्षिका का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि उदयपुर के नीरजा मोदी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली नफीसा अटारी नाम की शिक्षिका ने पाकिस्तान के मैच जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाए थे।

इस दौरान इस महिला शिक्षिका ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का सपोर्ट करने की बात भी कही थी। शिक्षिका के मोबाइल स्टेटस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर खूब बवाल।

चौतरफा विरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी आरोपी शिक्षिका को तुरंत निष्कासित कर दिया था। ऐसे में अम्बामाता थाने में शिक्षिका के खिलाफ राजेन्द्र परमार नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया, जिस पर अम्बामाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख