suvichar
✕

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला दूसरे दिन जारी

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (19:57 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। निवेशकों को शुक्रवार को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट में सुधारों को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद में बीएसई सेंसेक्स 130 अंक मजबूत हुआ। तेल, गैस, आईटी एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में यह तेजी आई। 
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक दिन के कारोबर में ज्यादतार समय दबाव में थे। विनिर्माण के कमजोर आंकड़े, जीएसटी संग्रह में गिरावट, मानसून की धीमी प्रगति और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंताएं निवेशकों की सोच पर छाए हुए हैं, लेकिन बजट की संभावनाओं से बाजार अंतत: सुधार के साथ बंद हुआ।
 
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 129.98 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,816.48 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 39,838.49 से 39,499.19 अंक के दायरे में रहा। एनएसई निफ्टी भी 44.70 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,910.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,917.45 अंत तक तथा नीचे में 11,814.70 अंक तक गया था। 
 
सेंसेक्स के लाभ में रहे शेयरों में ओएनजीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, मारुति, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, टेक महिंद्रा तथा एसबीआई प्रमुख हैं। इनमें 2.89 प्रतिशत तक की तेजी आई। 
 
इसके विपरीत येस बैंक में 7.60 प्रतिशत की गिरावट आई। निजी क्षेत्र के इस बैंक के 1,200 करोड़ रुपए के बांड के ब्याज के भुगतान में चूक करने की खबर से इसके शेयर में बिकवाली का जोर था। 
 
नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और हीरो मोटो कॉर्प प्रमुख हैं। इनमें 2.47 प्रतिशत तक की गिरावट आई। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख