sawan somwar

छह महीने में सिर्फ एक नैनो कार बिकी, बंद होगा उत्पादन

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (19:54 IST)
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का उत्पादन इस साल जनवरी से बंद है। वहीं फरवरी से कंपनी ने एक भी नैनो कार नहीं बेची है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। 
 
हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने इस प्रवेश स्तर की कार का उत्पादन बंद करने के बारे में औपचारिक तौर पर कोई फैसला नहीं किया है। कभी नैनो को लोगों की कार कहा जाता था। कंपनी ने कहा है कि वह मांग के अनुरूप इस कार की बिक्री करती रहेगी। 
 
टाटा मोटर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसने दिसंबर, 2018 में आखिरी बार नैनो का उत्पादन किया था। उस समय साणंद कारखाने से 82 नैनो बाहर आई थीं। बिक्री की बात की जाए, तो जनवरी से जून की अवधि में कंपनी सिर्फ फरवरी महीने में एक नैनो कार बेच पाई है। 
 
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने नैनो की बिक्री बंद करने का फैसला किया है, टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस पर औपचारिक रूप से कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि हम मांग के अनुरूप इस कार की बिक्री कर रहे हैं। जनवरी से जून की अवधि में एक भी नैनो कार का निर्यात नहीं हुआ। 
 
पूर्व में टाटा मोटर्स संकेत दे चुकी है कि वह अप्रैल, 2020 से नैनो का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी का इरादा भारत चरण छह उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए रतन टाटा की इस महत्वाकांक्षी कार में और निवेश करने का नहीं है। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अगला लेख