biodatamaker

कमजोर वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (11:36 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 288.8 अंकों की गिरावट देखी गई। इस तरह सेंसेक्स कारोबारी दिवस की शुरुआत में ही 57,138.12 अंक पर खिसक गया।
 
इसी तरह एनएसई के मानक सूचकांक निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार के दौरान 79.4 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 17,014.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहीं। दूसरी तरफ एनटीपीसी, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त पर दर्ज किए गए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के सूचकांकों में गिरावट देखी गई जबकि टोकियो के बाजार में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.62 प्रतिशत बढ़कर 87.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने फिर से भारतीय बाजार से निकासी शुरू कर दी है। शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 1,565.31 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

भाजपा विधायक ने समधी पर दर्ज कराई FIR, दामाद पर लगाया 25 से ज्यादा शादी करने का आरोप

जनक दीदी से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और किशोरियों ने सीखे सतत आजीविका एवं पर्यावरण संरक्षण के गुर

LIVE: रांची में छात्रों का मार्च, एंबुलेंस से विधानसभा के लिए निकले देवेंद्र महतो

‘देवभूमि के कण-कण में राष्ट्रभक्ति’, हर घर तिरंगा यात्रा में बोले CM धामी

यूपी में पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त से, 21 सितंबर है अंतिम तिथि, योगी सरकार में छात्रों को मिला मजबूत सहारा

अगला लेख