ganesh chaturthi

अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज से सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (11:28 IST)
मुंबई। अमेरिका में ताजा प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक में सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 170 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान आईटी, फॉर्मा और ऊर्जा शेयरों में बढ़त देखने को मिली।
ALSO READ: GAIL ने की 1046.35 करोड़ रुपए के शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा
बीएसई में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49,508.79 पर खुला और आगे बढ़त दर्ज करते हुए रिकॉर्ड उच्च स्तर 49,595.64 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स मंगलवार को 49,398.29 पर बंद हुआ था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 52.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,573.40 पर था।
 
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में एक बड़े राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा होने की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में ओएनजीसी 1.33 प्रतिशत और रिलायंस 0.42 प्रतिशत बढ़ा।आईटी शेयरों में एचसीएल टेक 1.15 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.14 फीसदी, टीसीएस 0.85 फीसदी और इंफोसिस 0.74 फीसदी बढ़ा, हालांकि एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। (भाषा)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख