Hanuman Chalisa
✕

मिलेजुले रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर 60,411.20 पर आया

Updated: शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (11:34 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई और यह 113 अंक चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 113.2 अंक बढ़कर 60,411.20 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 35.7 अंक चढ़कर 17,992.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद दोनों ही मानक सूचकांक अस्थिर हो गए और लाभ तथा नुकसान के बीच कारोबार करते रहे।
 
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाइटन, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि टोकियो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए।
 
पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में कमजोर खुला लेकिन अंत में 37.87 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,298 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.25 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,956.50 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,706 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख