dharma sangrah
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 251 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: बुधवार, 24 मई 2023 (11:05 IST)
Mumbai Stock Exchange: वैश्विक बाजारों (global markets) में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। बाजार भागीदारों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मई में हुई बैठक के ब्योरे का इंतजार है, इस वजह से उन्होंने सतर्क रुख अपनाया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 251.26 अंक टूटकर 61,730.53 अंक पर आ गया। निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट रही।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.3 अंक के नुकसान से 18,269.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में थे, वहीं पॉवर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख