here

Hanuman Chalisa

बड़ी कंपनियों में लाभ के चलते सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 18,000 के करीब

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (11:55 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी ट्विन्स के शेयरों के लाभ में चलने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 400.87 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,320.56 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 120.10 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 17,993.70 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा लगभग 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया का स्थान रहा, वहीं दूसरी तरफ बजाज ऑटो और एनटीपीसी के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 433.13 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,919.69 पर और निफ्टी 143.60 अंक या 0.80 प्रतिशत घटकर 18,017.20 पर बंद हुआ था।
 
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को 1,637.46 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, टोकियो और सियोल के शेयर मध्य सत्र सौदों के दौरान लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई घाटा में चल रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत बढ़कर 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख