रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 Bangladeshi Men Killed by BSF Near Border
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (11:45 IST)

बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे तस्करों का लोहे की छड़ों से हमला, BSF जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया

बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे तस्करों का लोहे की छड़ों से हमला, BSF जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया - 2 Bangladeshi Men Killed by BSF Near Border
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशियों की तस्करी की कोशिश रोक रहे सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गोलीबारी में शुक्रवार को दो बांग्लादेशी मवेशी तस्करों की मौत हो गई। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि घटना तड़के तीन बजे की है, जब बांग्लादेश की ओर से कुछ अवांछित तत्व भारतीय क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी करने के लिए दाखिल हुए और उन्होंने मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया। जवानों ने भारत - बांग्लादेश सीमा से पहले ही उन लोगों से वापस जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बदमाशों को रोकने के लिए ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, जो जानलेवा नहीं थे। लेकिन तभी उन्होंने, जवानों पर लोहे की छड़ों और डंडों से हमला कर दिया। अपनी जान को खतरा भांपते हुए, बीएसएफ के दल ने बदमाशों की ओर हवा में गोलियां चलाई।
 
बाद में तलाश अभियान के दौरान दो अज्ञात लोगों के शव सीमा बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच बरामद हुए।
ये भी पढ़ें
बड़ी कंपनियों में लाभ के चलते सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 18,000 के करीब