suvichar

सेंसेक्स 306 अंक लुढ़का, निफ्टी 106 अंक फिसला

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (17:34 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिली गिरावट के खबरों के बीच धातु, तेल एवं गैस समूह में हुई जबरदस्त बिकवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 306.33 अंक की गिरावट के साथ 34,344.91 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 106.35 अंक लुढ़ककर 10,430.35 अंक पर बंद हुआ।
 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ होने वाली बातचीत के प्रति नाखुशी जताने और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के साथ होने वाली 12 जून की बैठक के प्रति संशय व्यक्त करने से एशियाई बाजारों में बिकवाली शुरू हो गई।
 
इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए उपभोक्ताओं को इससे राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा तेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को इसका बोझ साझा करने के आदेश देने की आशंका से निवेशकों ने बिकवाली का रुख किया जिससे तेल एवं गैस क्षेत्र के समूह के सूचकांक में गिरावट देखी गई। शेयर बाजार में बुधवार को हल्की राहत भारतीय स्टेट बैंक से मिली। एसबीआई द्वारा अगले 2 साल में रिकवरी करने की घोषणा से उत्साहित होकर हुई लिवाली के दम पर बैंक ने सेंसेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
 
मामूली बढ़त के साथ 34,656.63 अंक पर खुला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 34,668.47 अंक के उच्चतम और 34,302.89 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.88 प्रतिशत की गिरावट में 34,344.91 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 5 कंपनियां हरे निशान में जगह बनाने में सफल रहीं, शेष 25 कंपनियां गिरावट में रहीं। बीएसई के सभी समूहों में गिरावट रही।
 
निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ 10,521.10 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 10,533.55 अंक के उच्चतम और 10,417.80 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 1.01 प्रतिशत लुढ़ककर 10,430.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की एक कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि 35 में गिरावट और 14 में तेजी देखी गई।
 
दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझौली कंपनियों पर बिकवाली कम हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.24 यानी 38.36 अंक की गिरावट में 15,699.75 अंक पर और स्मॉलकैप 0.47 यानी 80.11 अंक की गिरावट में 16,976.88 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,777 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 123 कंपनी के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,544 में गिरावट और 1,110 में तेजी देखी गई। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में गोविंद देव गिरि के प्रमोशन पर उठे सवाल

अगला लेख