Hanuman Chalisa

अडाणी की 11 कंपनियों में से 5 के शेयरों में तूफानी तेजी, 8 दिन में बदल गए हालात, 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (18:49 IST)
अडाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से 5 के शेयरों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर अडाणी टोटल गैस का शेयर 15.69 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 10 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी का 10 प्रतिशत, अडाणी पावर का 6.95 प्रतिशत और अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.63 प्रतिशत चढ़ा। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडाणी ग्रीन एनर्जी ने दिन के लिए अपनी उच्च सीमा को छुआ।
 
हालांकि अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 2.73 प्रतिशत, एनडीटीवी में 2.03 प्रतिशत, एसीसी में 0.75 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 0.48 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 0.44 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज में 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 1,190.34 अंक की गिरावट के साथ 79,043.74 अंक और एनएसई निफ्टी 360.75 अंक फिसलकर 23,914.15 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Sensex 1190 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई थी। अडाणी टोटल गैस और अडाणी पावर के शेयर करीब 20 प्रतिशत तक चढ़ गए थे।
 
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा था कि उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है।
 
एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था।
ALSO READ: India-China Border : सीमा से पीछे हटने के समझौते को लेकर चीनी सेना ने दिया यह बड़ा बयान...
कंपनी ने कहा कि एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं।
 
अडाणी समूह ने पिछले सप्ताह सभी आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएगा। इनपुट एजेंसियां

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख