गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. सागर किनारे
Written By WD

इस बार करें तैरते बैंकाक की सैर

तैरते
WDWD
इटली के वेनिस की तरह बैंकाक एशिया का वीनस यानी तैरता शहर कहा जाता है यहाँ नहरों का जाल सा बिछा है। पहले बैंकाक के बीच से होकर बहने वाली 'चाओं फ्राया' नदी की इन नहरों पर ही यहाँ का सारा व्यापार, परिवहन और आवागमन आधारित था। अब यहाँ नहरों के ऊपर या साथ-साथ पक्की सड़कें बन गई हैं, जिन पर अब नावों के स्थान पर कार तथा बसें चलती हैं।

नावों को जल टैक्सियों की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। पर्यटक तो इन्हीं अनोखी जल टैक्सियों में बैठकर नदी की सैर करना पसंद करते हैं ताकि बैंकाक के खूबसूरत नजारों का मजा आराम से लिया जा सके।

WDWD
यहाँ सिर्फ नाव टैक्सयाँ ही नहीं हैं फलों, सब्जी, अनाज, मसालों, फूलों, मिठाइयों, मांस, मछलियों, शीतल पेयों तथा शराब आदि की दुकानें नावों के रूप में तैरती रहती हैं। यानी तैरते हुए बाजार से तैरते हुए ही खरीददारी कर लीजिए।

ये बाजार असल में पर्यटकों को लुभाने के लिए लगाए जाते हैं।

मुख्य बाजार
तैरते बाजार वैसे तो थाईलैंड किसी भी भाग में मिल जाएँगे लेकिन सबसे बड़ा और मुख्य बाजार बैंकाक से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रच्चाबुरी प्रांत के 'दामनोयन सादौक' जगह पर है। इसी प्रकार बैंकाक में 'तालिंग चान' और 'बात साई' (थोनबुरी) के समीप भी इसी प्रकार के बाजार हैं। थाईलैंड के ये विचित्र तैरते बाजार पर्यटन के प्रमुख आकर्षण हैं। हालाँकि बैंकाक में और भी बहुत कुछ है जिसके लिए इस देश की सैर करना आपको महँगा नहीं पड़ेगा।

WDWD
ग्रांड पैलेस
अगर बैंकाक आकर ग्रांड पैलेस नहीं देखा तो क्या देखा? यहाँ एमराल्ड बुद्ध की मूर्ति है। आप यहाँ गाइड के साथ जाएँ या अकेले। छोटे समूह और एक अँग्रेजी जानने वाले गाइड के साथ जाना भी महँगा नहीं पड़ता। 218,400 वर्ग किलोमीटर में फैला 'चाओ फ्राया' नदी के किनारे स्थित यह शाही निवास 1783 में बनाया गया था।

दूसरी खास जगह है 'अयुत्थाया' जो कि प्राचीन राज धानी रही है। रास्ते में आप रामा राजा चतुर्थ के महल पर रुक सकते हैं यह पूरी तरह से सागवान लकड़ी का बना है। यह सबसे खुशनुमा यात्रा है।

साथ ही आप बैंकाक में एंटी वीनम बनाने के लिए साँपों से वीनम निकाले जाने की प्रक्रिया देख सकते हैं। मगरमच्छों की कुश्ती और हाथियों की फुटबॉल के साथ धींगामस्ती देख सकते हैं।

यहाँ अलग-अलग टूर के दाम तय हैं बेहद सस्ते दामों में आप ढेर सारे टूर कर सकते हैं। जैसे टेम्पल टूर, बैंकाक कैनाल टूर, रॉयल ग्रांड पैलेस एंड एमराल्ड बुद्ध, तैरते बाजारों की सैर इत्यादि।